बाल लगातर झड़ रहे हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपचार

बाल लगातर झड़ रहे हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपचार

सेहतराग टीम

आज के समय में बढ़ते प्रदुषण की वजह से हमें कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। उनमें से बाल झड़ना अक्सर देखा गया है। ये समस्या अधिकतर लोगों को होती है। ये सिर्फ महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरूषों के लिए भी काफी बड़ी समस्या हो गई है।

पढ़ें- आंख आने की बीमारी’ से छुटकारा पाने का बेस्ट व्यायाम 

सभी लोग इसका स्थायी इलाज पाना चाहते हैं। डॉक्टर और एक्सपर्ट भी नई-नई तकनीक से इसका इलाज कर रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों द्वारा खोजा गया तरीका काफी मंहगा होता है इसलिए अधिकतर लोग इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। तो आज हम अपने किचन में मौजूद ऐसी ही एक चीज़ के बारे में बताएंगे। जो आपके बालों को बनाएंगे लंबा, सॉफ्ट और सिल्की।

डेड स्किन सेल्स खत्म करने के लिए

1 चम्चम चीनी को शैंपू में मिलाकर हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें। 5 मिनट तक ऐसा करें और फिर धो लें। इससे आपके स्कैल्प में मौजूद गंदगी, केमिकल्स और डेड सेल्स आसानी से निकल जाएंगे।

सॉफ्ट और सिल्की बालों के लिए

1 चम्मच बादाम तेल, 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच शहद मिलाकर स्कैल्प की मसाज करें। 5 मिनट तक ऐसा करने के बाद बालों को धो लें। इसके रेग्युलर इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सॉफ्ट और सिल्की। इसे हमेशा हल्के गीले बालों पर अप्लाई करें।

हेयर ग्रोथ के लिए

चीनी को हेयर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने से स्कैल्प की गहरी सफाई होती है और बंद पोर्स की परेशानी दूर हो जाती है।इससे ऑक्सीजन का फॉलो बढ़ता है। साथ ही, जब आप स्कैल्प की मसाज करती हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इन दोनों की वजह से हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।

लौटाए बालों की खोई चमक

धूप, धूल और पॉल्यूशन स्किन के लिए ही नहीं बालों के लिए भी बेहद नुकसानदेह होता है। इससे बाल न सिर्फ कमजोर होने लगते हैं बल्कि धीरे-धीरे इनकी चमक भी खोने लगती है। तो इससे बचने के लिए चीनी का करें इस्तेमाल। बस अपने शैम्पू या कंडीशनर में इसे मिलाकर स्कैल्प की मसाज करें और 5 मिनट बाद धो लें।

 

इसे भी पढ़ें-

घरेलू तरीकों से करें सफेद बालों की समस्या को दूर

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।